टेनिस : बार्सिलोना ओपन के क्वार्टर फाइनल में मरे

बार्सिलोना, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे ने स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दी।

इस टूर्नामेंट में मरे को पहले दौर में बाई मिला था और उसके बाद दूसरे दौर के प्रतिद्वंद्वी बर्नार्ड टोमिक के चोटिल होने के कारण ब्रिटिश खिलाड़ी ने सीधे तीसरे दौर में कदम रखा।

मरे ने कहा, “मुझे खेलकर खुशी मिल रही है। इस मैच में कुछ पल ऐसे थे, जिसमें मैंने बहुत अच्छा खेला था। इस मैच में जीतना अच्छा था और अब कल एक नया मैच है।”

टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मरे का सामना एल्बर्ट रामोस विनोलास से होगा। इससे पहले मरे को मोंटे कार्लो में रामोस विनोलास से तीसरे दौर में मिली हार के कारण बार्सिलोना ओपन के लिए वाइल्ड कार्ड प्रवेश देरी से मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493