हॉस्टन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू.बुश को शुक्रवार को हॉस्टन के एक स्थानीय अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पूर्व राष्ट्रपति के पारिवारिक प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्हें हल्का निमोनिया और क्रोनिक ब्रोंकाइटिस था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से बताया कि बुश घर आकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताकर बहुत खुश हैं। वह अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सो द्वारा की गई बेहतरीन देखभाल के भी आभारी हैं।”
बुश (92) को लगातार खांसी की वजह से 14 अप्रैल को हॉस्टन मेथोडिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में ही गहन परीक्षण में रखने का फैसला किया था।
उन्हें इस साल तीसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बुश देश के 13वें राष्ट्रपति रहे हैं। वह 1989 से 1993 तक इस पद पर रहे।
dharmpath.com dharmpath