दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।”

दिल्ली में सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 48 फीसदी दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493