एमसीडी हार पर बोले केजरीवाल, ‘हमसे गलती हुई’

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के तीन दिन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को स्वीकार किया कि उनसे ‘गलती हुई’ और वह ‘आत्मनिरीक्षण कर इसकी जांच करेंगे।’

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “पिछले दो दिनों में मैंने कई स्वयंसेवियों और मतदाताओं से बात की। वास्तविकता स्पष्ट है।”

उन्होंने कहा, “हां, हमने गलतियां कीं, लेकिन हम आत्मनिरीक्षण कर इन्हें दुरुस्त करेंगे।”

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “आत्ममंथन करने का समय है। ऐसा नहीं करना गलती होगी। हम मतदाताओं और स्वयंसेवियों के आभारी हैं।”

उन्होंने कहा, “बहानेबाजी का नहीं, काम करने की जरूरत है।।”

केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा की जीत के बाद यह प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने एमसीडी की 270 सीटों में से 181 पर जीत दर्ज की थी, जबकि आप 48 और कांग्रेस 30 पर ही सिमट गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493