बिहार में गंगा नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत

मुंगेर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को गंगा नदी में स्नान करने गए दो बच्चों की नदी में डूबकर मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, भागलपुर के बच्चे कासिमबाजार स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां एक विवाह कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इसी क्रम में तीन बच्चे सुबह गंगा नदी के लल्लू पोखर घाट में नहाने पहुंच गए। नहाने के क्रम में तीनों बच्चे गहरे पानी में पहुंच गए और डूब गए।

इस घटना में दो बच्चों गोकुल कुमार (14) और अनीश कुमार (10) की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सौरभ कुमार को सुरक्षित निकाल लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सौरभ को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493