वाशिंगटन/सियोल, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने शनिवार को बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, जो असफल रहा।
सीएनएन ने अमेरिकी नौसेना कमांडर डेव बेनहाम के हवाले से बताया कि मिसाइल उत्तर कोरियाई क्षेत्र से बाहर नहीं जा सकी।
अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि अमेरिकी सैन्य आकलन में मिसाइल का मुख्य भाग पुचकांग एयरफील्ड से लगभग 35 किलोमीटर दूर गिरा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर कोरिया ने इस परीक्षण से चीन की आकांक्षाओं और इसके सम्मानित राष्ट्रपति का निरादर किया है। हालांकि, यह असफल रहा।”
दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने कहा कि यह परीक्षण असफल रहा है।
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने जारी बयान में कहा, “हम अतिरिक्त सूचना का विश्लेषण कर रहे हैं। हमारी सेना रक्षा स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि उत्तर कोरिया द्वारा संभावित उकसावे वाली कार्रवाई पर भी नजर रखे हुए है।”
अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, यह मिसाइल केएन-17 नाम की मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल थी।
dharmpath.com dharmpath