पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार जापानी सम्मान के लिए नामित

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान ने भारत के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने में योगदान के लिए अपने प्रतिष्ठित ‘ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन अवॉर्ड’ के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार को नामित किया है।

जापानी दूतावास के एक बयान के मुताबिक, अश्विनी कुमार को ग्रैंड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन अवॉर्ड के लिए चुना गया है, जो व्यक्तियों की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए सर्वोच्च श्रेणी का सम्मान है। अतीत में रतन टाटा को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।

बयान के मुताबिक, दिसंबर 2013 में जापान के सम्राट तथा महारानी के भारत दौरे के दौरान अश्विनी कुमार ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विशेष दूत के रूप में सेवा दी थी और दौरे को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया था। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साल 2007 में भारत दौरे के दौरान भी वह उनके साथ रहे थे। इसके अलावा, वह फिक्की इंडिया-जापान फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियंस के भी अध्यक्ष रह चुके हैं, जिसका गठन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री जूनिचिरो कोइजुमी के साल 2005 में भारत दौरे के दौरान हुआ था। अश्विनी कुमार ने एसटीएस फोरम के काउंसिल मेंबर के रूप में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जापान-भारत के संबंधों को बढ़ावा देने में योगदान दिया।

यह पुरस्कार टोक्यो में नौ मई को इंपीरियल पैलेस में प्रदान किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493