बिहार : विधायक अनंत 22 महीने बाद जेल से निकले

पटना, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक अदालत से जमानत मिल जाने के बाद 22 महीने बाद पटना के बेउर जेल से शनिवार को रिहा हो गए।

जेल से रिहाई के बाद उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। जेल से निकलने के बाद समर्थकों के काफिले के साथ सिंह अपने पटना आवास पर पहुंचे और वहां से सीधे बाढ़ के लदमा गांव के लिए रवाना हो गए।

जेल से निकलने के ‘छोटे सरकार’ के रूप में चर्चित सिंह ने संवाददाताओं द्वारा राजनीति के विषय में पूछे गए किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया।

उन्होंने कहा, “मैं 22 महीने से जेल में था और अब बाहर आ गया हूं। अभी तो रिहा हुआ हूं और लोगों से मिलने के बाद आपलोगों (पत्रकारों) से बात करूंगा।”

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को गया की एक अदालत ने अनंत सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से जुड़े एक मामले में राहत देते हुए जमानत दी थी। अनंत सिंह के खिलाफ 16 फरवरी, 2015 को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के भांजे उपेंद्र मांझी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विभिन्न मामलों में अनंत को जून 2015 में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद विधानसभा चुनाव में जद (यू) ने उनको टिकट नहीं दिया। वह जेल में रहते ही मोकामा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीते।

इस क्रम में सिंह को एक-एक कर सभी मामलों में जमानत मिल गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493