आईपीएल : गुजरात ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

राजकोट, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात लायंस टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में शनिवार को मुम्बई इंडियंस के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम पर जारी मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

आईपीएल में खेले गए आठ मैचों में से छह में जीत के साथ मुंबई ने आठ टीमों की तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, वहीं आठ मैचों में ही केवल तीन जीत के साथ गुजरात पांचवें स्थान पर है।

दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ रही हैं। इससे पहले हुए मैच में 16 अप्रैल को मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात को छह विकेट से हराया था।

टीमें :

गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान), ब्रेंडन मैक्लम, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, जेम्स फॉल्कनर, एंड्रयू टाई, इरफान पठान , बासिल थंपी और अंकित सोनी।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), जोस बटलर, नीतीश राणा, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, क्रुणाल पांड्या और जसप्रीत बुमराह।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493