स्वामी प्रसाद मौर्य को बर्खास्त कर पागलखाना भेजें : शाइस्ता

योगी के कैबिनेट मंत्री मौर्य ने शुक्रवार को बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में तीन तलाक पर बयान देते हुए कहा था, “मुस्लिम लोग बिना कारण, मनमाने ढंग से जब चाहे अपनी पत्नियों को तलाक दे देते हैं। वे तलाक देकर अपनी हवस पूरी करने के लिए लगातार बीवियां बदलते रहते हैं।”

उनके इस बयान के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अम्बर ने मुख्यमंत्री योगी से मंत्री मौर्य को बर्खास्त करने की मांग करते हुए उन्हें पागलखाने भेजने की अपील की है।

शाइस्ता ने कहा कि एक तरफ मुस्लिम महिलाएं अन्याय के खिलाफ लड़ रही हैं, तो दूसरी तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे कैबिनेट मंत्री अटपटा बयान देकर समूचे मुस्लिम समुदाय को बदनाम कर रहे हैं। उन्हें इसकी कड़ी सजा दी जानी चाहिए और पद से हटा दिया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493