नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर श्रमिकों की प्रतिबद्धता और उनके कठिन श्रम को सलाम किया।
मोदी ने यहां एक बयान में कहा, “आज श्रम दिवस के अवसर पर हम अनगिनत श्रमिकों के दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम को सलाम करते हैं, जो भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्रमेव जयते!”
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस एक मई को मनाया जाता है और इसे श्रमिक आंदोलन की जीत के रूप में मनाया जाता है।
dharmpath.com dharmpath