बिहार में सुबह से चिलचिलाती धूप

पटना, 4 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित सभी क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है। इस बीच अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

पटना, 4 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित सभी क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है। इस बीच अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। गुरुवार शाम तक राज्य के कई क्षेत्रों में तेज हवाएं और आंधी चलने के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री, भागलपुर का 23.2 डिग्री, गया का 23.9 डिग्री तथा पूणिर्या का 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री, भागलपुर का 39.7 डिग्री और गया का 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493