लखनऊ, 4 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह से ही धूप निकली हुई है। हालांकि दिन में तेज हवाएं चलने तथा बूंदाबांदी के आसार हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद तेज हवाएं चलने के साथ ही बूंदाबांदी की भी संभावना है। कई जगहों पर बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 22.3 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, झांसी का 25.3 डिग्री और इलाहाबाद का 26 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।
राजाजीपुरम इलाके में बुधवार देर रात आंधी और तूफान की वजह से एक कार पर दीवार गिर गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, मवैय्या थानाक्षेत्र में बिजली का खंभा गिरने से इलाके की बिजली गुल रही। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath