शराब के नशे में पकड़ा गया बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन का अध्यक्ष

पटना, 4 मई (आईएएनएस)। बिहार में शराब पीने के आरोप में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल सिंह सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात पटना पुलिस लाईन में शराब पीने और जमकर हंगामा करने के आरोप में निर्मल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इस दौरान पटना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी उनकी जमकर तू-तू मैं-मैं हुई।

पुलिस ने निर्मल सिंह के साथ एक अन्य पुलिसकर्मी शमशेर खान को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को निर्मल सिंह सहित दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों की चिकित्सीय जांच हुई, जिसमें एल्कोहोल होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

बिहार में पिछले साल अप्रैल महीने से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493