‘गोलमाल अगेन’ में नहीं होंगे एजाज खान

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ के चर्चित अभिनेता एजाज खान ‘गोलमाल अगेन’ का हिस्सा नहीं होंगे। फिल्म प्रचारक ने इसकी पुष्टि की है।

इस सप्ताह की शुरुआत में अभिनेता ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के सेट से अपनी व शेट्टी की तस्वीर ट्वीट की थी।

फिल्म के आधिकारिक प्रचारकों ने गुरुवार को एक बयान में स्पष्ट किया कि एजाज इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

‘गोलमाल अगेन’ अजय देवगन, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, नील नितिन मुकेश, कुणाल खेमू और तुषार कपूर अभिनीत फिल्म ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है।

यह फिल्म इस दिवाली पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493