पठानकोट में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप

चंडीगढ़, 4 मई (आईएएनएस)। पंजाब के पठानकोट शहर में गुरुवार की सुबह डलहौजी चौक पर एक बैग के लवारिस मिलने से डर का माहौल पैदा हो गया। बाद में जांच में यह बैग एक व्यापारी का निकला।

पुलिस ने बैग की तलाशी के दौरान लोगों से मौके से दूर रहने को कहा। लेकिन, इसमें कुछ भी संदिग्ध समान नहीं मिला।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “इसमें कुछ बैटरियां थीं। एक व्यापारी किसी से झगड़े के बाद इसे छोड़ गया था। उससे पूछताछ की जा रही है। इसका आतंकवाद से संबंध नहीं है।”

पठानकोट जिले में बुधवार को छह लोगों की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कुछ इलाकों में छानबीन की गई थी।

जम्मू से एक स्कार्पियो के चुराए जाने के बाद पंजाब पुलिस को पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में अलर्ट किया गया है। इस एसयूवी ने गुरदासपुर जिले में मंगलवार को एक अवरोधक को तोड़ दिया था।

बाद में इस वाहन को पठानकोट जिले में छोड़ दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493