नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। देश के 10 सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में इंदौर प्रथम स्थान मिला है। केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
नायडू ने नेशनल मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से कहा कि भोपाल को दूसरा और विशाखापत्तनम को तीसरा स्थान मिला है।
इस सूची में चौथा स्थान गुजरात के सूरत को जबकि मैसूर को पांचवा स्थान मिला है।
स्वच्छ शहरों की पिछली सूची में मैसूर को प्रथम स्थान मिला था।
तिरुचुरापल्ली को छठा एवं नई दिल्ली नगर निगम परिषद इलाके को सातवां स्थान मिला है। नवी मुंबई को 8वां, तिरुपति को 9वां और वडोदरा को 10वां स्थान मिला है।
dharmpath.com dharmpath