हनी सिंह रोज स्टूडियो में बिता रहे 8 घंटे

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपना नया अल्बम बनाने में जुटे हैं। इसके लिए वह रोजाना लगभग 8 घंटे स्टूडियो में बिता रहे हैं।

यो यो हनी सिंह बॉलीवुड में सबसे अधिक भुगतान किए जाने वाले संगीतकारों में से हैं और यही वजह है कि अपने गायन से सनसनी मचाने वाले हनी सिंह अपने प्रशंसकों को किसी भी हाल में निराश नहीं करना चाहते।

वह हर रोज एक निश्चित समय अपने अगले अल्बम ‘राइज एंड शाइन’ के लिए गीत लिखने और संगीत की रचना में बिता रहे हैं।

उनके नए हिट गीत ‘धीरे धीरे’ ने यूट्यूब पर 20 लाख बार देखा गया। इस गीत ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

हनी को ‘हाय हील्स’, ‘ब्लू आइज’, ‘लुंगी डांस’, ‘डोप शॉप्स’, ‘देसी कलाकार’, ‘एन्ग्रेजी बीट’ जैसे गीतों के लिए जाना जाता है। वह भारत के पसंदीदा संगीत कलाकारों में से एक हैं।

हनी सिंह की कड़ी मेहनत और काम में समर्पण देख, हम एक और ‘चार्टबस्टर’ की उम्मीद कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493