‘अकबर’ में दिखाई देंगी हुनर हाली

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुनर हाली लोकप्रिय ऐतिहासिक टेलीविजन धारावाहिक ‘अकबर’ में जैनब सुल्तान खानूम की भूमिका में दिखाई देंगी।

‘कहानी घर घर की’, ‘ससुराल गेंदा फूल’ और ‘दहलीज’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकीं हुनर ने ‘अकबर’ की शूटिग शुरू कर दी है।

हुनर ने कहा, “ऐतिहासिक शो ने मुझे हमेशा से आकर्षित किया है। मुझे ‘अकबर’ की कहानी और इसका विषय पसंद है।”

उन्होंने कहा, “मैं सेलिब्रिटी स्पेशल एपिसोड में नजर आऊंगी, जिसमें अकबर को राजगद्दी सौंपने का समारोह दिखाया जाएगा। मैं बहुत खुश हूं। मेरा किरदार अकबर के परिवार से करीब से जुड़ा है। जैनब सुल्तान खानूम के प्रवेश से कहानी में नया मोड़ आएगा।”

‘अकबर’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल बिग मैजिक पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493