लखनऊ, 5 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है और तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक वृद्घि होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और 20-25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगले कुछ दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 24.4 डिग्री, गोरखपुर का 25 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री और इलाहाबाद का 25.3 डिग्री सेल्सिसय तक दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath