दिल्ली में सुबह आंशिक बदली

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक बदली छाए रहने का अनुमान है। साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने और धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं।”

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493