राजनांदगांव के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा, “मंदिर परिसर में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इससे कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मि¶ते ही मौके पर पुलिस और दमकलकर्मी पहुंच गए। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।”
अग्रवाल के अनुसार, “घटना सुबह 7 से 7.30 बजे के बीच की है। आग अचानक सीढ़ी पर एक दुकान में लगी और फिर कुछ देर में एक-एक कर अन्य दुकानें आग की चपेट में आती गईं।”
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग बुझाने के लिए विशेष व्यवस्था नहीं होने से आग लगातार फै¶ती गई। दुकान में मौजूद लोग मुश्किल से अपनी जान बचाकर भागे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मंदिर प्रबंधन की ओर से आग बुझाने की शुरुआती कोशिश पूरी तरह से नाकाम साबित हुई। मंदिर ऊंची पहाड़ी पर होने की वजह से आग पर काबू पाने में कठिनाई हुई।
dharmpath.com dharmpath