शिवपाल ने नई पार्टी की घोषणा की, मुलायम होंगे प्रमुख

लखनऊ, 5 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि वह नई पार्टी बनाने जा रहे हैं जिसके अध्यक्ष उनके बड़े भाई मुलायम सिंह यादव होंगे।

शिवपाल यादव ने कहा कि नई पार्टी का नाम ‘समाजवादी पार्टी सेक्युलर मोर्चा’ होगा। शिवपाल यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा हैं।

शिवपाल यादव पार्टी में 2016 से हाशिए पर हैं। अखिलेश द्वारा शिवपाल को पहले कैबिनेट से बाहर कि या गया और फिर उन्हें व मुलायम सिंह यादव को समाजवादी पार्टी के पदों से बेदखल कर दिया गया। शिवपाल ने कहा कि उन्हें ‘मुलायम सिंह का सम्मान बहाल करने के लिए’ पार्टी बनाने पर मजबूर होना पड़ा।

बीते एक हफ्ते से शिवपाल लगातार अखिलेश पर शब्दों के तीर छोड़ रहे हैं और समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष पद मुलायम सिंह यादव को वापस देने की मांग कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कहा था कि वह विधानसभा चुनावों के बाद मुलायम को इस पद पर बहाल कर देंगे।

समाजवादी पार्टी को फरवरी-मार्च में हुए विधानसभा चुनावों में भारी झटका लगा। उत्तर प्रदेश की 403 सीटों वाली विधानसभा में समाजवादी पार्टी को सिर्फ 47 पर जीत मिली।

परिवार में विवाद व सत्ता संघर्ष को लेकर शिवपाल यादव का अपने भतीजे के साथ कई महीनों तक विवाद चला।

शिवपाल, मुलायम को ‘सम्मान नहीं दिए जाने पर’ अतीत में दो बार पार्टी छोड़ने और अपनी नई पार्टी बनाने की चेतावनी दे चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493