मप्र में हड़ताली 108 एंबुलेंस कर्मियों ने भीख मांगी (फोटो सहित)

भोपाल, 5 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल के दसवें दिन सड़क पर बैठकर भीख मांगी और लोगों का समर्थन मांगा।

राज्य के लगभग तीन हजार से ज्यादा 108 एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर हैं। वे ईदगाह मैदान में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़तालियों की स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह से बात हुई है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

मप्र 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी असलम खान ने शुक्रवार को बताया कि बीते दो दिनों में सहायक श्रमायुक्त की मौजूदगी में कर्मचारियों और जिगित्सा हेल्थ केयर कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच दो-बार बातचीत हुई, लेकिन कंपनी के प्रतिनिधि मांग मानने को तैयार नहीं हुए। इस कारण वार्ता विफल रही। कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है।

खान के अनुसार, हड़ताली कर्मचारी शुक्रवार को सड़क किनारे बैठकर आम राहगीरों से भीख मांगकर उन्हें अपनी समस्या बता रहे हैं और उनसे सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं।

एंबुलेंस कर्मचारियों की मांग है कि उनसे आठ घंटे काम कराया जाए और अन्य राज्यों की तरह ही उन्हें वेतन दिया जाए। उनका कहना है कि राज्य में जिगित्सा हेल्थ केयर उनसे 12 घंटे काम कराती है और अन्य राज्यों के मुकाबले कम वेतन देती है।

आंदोलन का शुक्रवार को दसवां दिन है। इससे पहले कर्मचारी अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने सुंदरकांड पाठ किया, मुंडन कराया और अब भीख मांग रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493