सड़क हादसे में कन्नड़ टीवी अभिनेत्री का निधन

चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में वेल्लोर के निकट शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में कन्नड़ टेलीविजन अभिनेत्री रेखा सिंधु की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि हादसा तड़के 2.30 बजे के आसपास चेन्नई-बेंगलुरू राजमार्ग पर हुआ।

उन्होंने कहा, “वह एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए चेन्नई जा रही थी। कार में रेखा समेत चार लोग थे। कार ने नियंत्रण खो दिया और टकरा गई।”

हादसे में रेखा की तुरंत मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा, “उनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को वेल्लोर में सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली चोट वाले अन्य लोगों को चेन्नई लाया गया है।”

22 वर्षीया रेखा बेंगलुरू की रहने वाली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493