इंफाल, 5 मई (आईएएनएस)। मणिुपर में संदिग्ध उग्रवादियों ने शुक्रवार को तीन जनजातियों को अगवा कर उनमें से दो की गोली मार कर हत्या कर दी। तीसरा अपहृत लापता है।
राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पिछले महीने सरकार बनने के बाद यह इस तरह की पहली घटना है।
पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों ने हत्यारों की धर-पकड़ के लिए व्यापक अभियान चलाया हुआ है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध उग्रवादियों ने तीनों कुकी जनजातियों को उनके घरों से अगवा कर लिया था।
एक को इंफाल पूर्व तथा दो अन्य को कांगपोकपी जिले से अगवा किया गया था।
जिन दो लोगों की गोली मार कर हत्या की गई है, उनकी पहचान एन. हाओकिप तथा नेनखोलिन के रूप में की गई है। उनके शव तड़के तीन बजे कांगपोकपी जिले में खोखेन गांव के पास मिले।
तीसरे अपहृत जामखोलिन का अब तक पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल किसी ने भी अपहरण व हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस को भी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath