‘अन्ना’ सुनील शेट्टी को सितारों की शुभकामनाएं(लीड-1)

चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी नए टेलीविजन रियलिटी शो ‘इंडियाज असली चैंपियन..है दम’ के साथ लगभग तीन साल बाद पर्दे पर वापस लौट रहे हैं। इसके लिए कई सितारों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अभिनेता सलमान खान ने प्रशंसकों से अपने 55 वर्षीय मित्र सुनील शेट्टी का समर्थन करने का आग्रह किया, वहीं अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘हेरा फेरी’ समेत कई फिल्मों में साथ काम कर चुके अभिनेता के शो के प्रोमो को शक्तिशाली करार देते हुए उन्हें बधाई दी।

सलमान खान : वह साढ़े तीन साल बाद वापस आ रहे हैं। नए शो के साथ मेरे दोस्त सुनील शेट्टी का स्वागत करते हैं। अन्ना शानदार। प्रोमो देखें।

अक्षय कुमार : प्रोमो में है दम। आपको मेरी शुभकामनाएं सुनील।

वीरेंद्र सहवाग : नए शो के लिए आपको शुभकामनाएं सुनील शेट्टी।

बॉस्को मार्टिस : ‘इंडियाज असली चैंपियन’ की मेजबानी अपने आपमें अनूठे सुनील शेट्टी करेंगे। ऑल द बेस्ट अन्ना।

शरद केलकर : अन्ना आप एक सच्ची प्रेरणा हैं! शुभकामनाएं।

अभिषेक बच्चन : इसके लिए शुभकामनाएं अन्ना। इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है। गुड लक!

बबिता फोगाट : नए शो के लिए शुभकामनाएं।

बॉबी देओल : ऑल द बेस्ट अन्ना।

आफताब शिवदासानी : ऑल द बेस्ट अन्ना, आप वास्तव में एक प्रेरणा हैं।

सोनू सूद : अन्ना को शुभकामनाएं। आपने हमें प्रेरित किया है और आप दुनिया को प्रेरित करेंगे।

राहुल देव : ‘इंडियाज असली चैंपियन’ में उनका एक्शन देखें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493