नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराता है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “निर्भया मामले ने देश की चेतना को झकझोर दिया था। इस मामले का आखिरी निर्णय हमें महिला सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है।”
सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म के सभी चारों दोषियों की मौत की सजा बरकरार रखी। इस जघन्य अपराध में पीड़िता की जान चली गई थी।
dharmpath.com dharmpath