बीएआई ने लंबित पड़ी ईनामी राशि खिलाड़ियों में बांटी

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) की कमान संभालने के कुछ सप्ताह बाद ही नवनियुक्त अध्यक्ष हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों की लंबित पड़ी 1.6 करोड़ रुपये की ईनामी राशि को वितरित किया।

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) की कमान संभालने के कुछ सप्ताह बाद ही नवनियुक्त अध्यक्ष हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों की लंबित पड़ी 1.6 करोड़ रुपये की ईनामी राशि को वितरित किया।

सरमा ने बताया कि 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने उन्हें लंबित पड़ी ईनामी राशि के बारे में बताया।

सरमा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कश्यप ने मुझे फोन कर बताया कि उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों की ईनामी राशि अभी तक नहीं मिली है। इसलिए आज हम उस ईनामी राशि को खिलाड़ियों में बांट रहे हैं।”

सरमा बीएआई के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता के आकस्मिक निधन के बाद बीएआई के अध्यक्ष बने हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा, “आपने जो देश के लिए किया है उसकी तुलना में यह छोटी चीज है। अब मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि समय पर पैसे का वितरण किया जाएगा।”

लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल को आस्ट्रेलिया सुपर सीरीज-2016, विश्व की नंबर-एक खिलाड़ी बनने और ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए 25 लाख रुपये का ईनाम दिया गया।

रियो ओलम्पिक-2016 में रजत पदक जीतने वाली पी.वी. सिंधु को मलेशिया मास्टर्स-2016, मकाऊ ओपन-2015 और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने के लिए 20 लाख रुपये का ईनाम दिया गया।

ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और सैयद मोदी ग्रां प्री -2015 में भी स्वर्ण जीतने वाले कश्यप को 30 लाख रुपये की ईनामी राशि दी गई।

ग्लासगो में कांस्य जीतने वाले आर.एम.वी गुरुसाई दत्त को पांच लाख, युगल खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को महिला युगल में रजत जीतने पर 10 लाख रूपये की ईनामी राशि दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493