नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दक्षिण एशिया उपग्रह को सफलतापूर्वक छोड़े जाने पर इसरो के इंजीनियरों और वैज्ञानिकों को शुक्रवार को बधाई दी और कहा कि यह उपग्रह सहयोग के नए फलक खोलेगा।

सोनिया ने कहा, “यह हमारे पड़ोसियों के साथ ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करेगा, प्रौद्योगिकी व संचार में सहयोग के नए फलक खोलेगा।”
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस उपग्रह के लांच के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
राहुल ने एक ट्वीट में कहा, “दक्षिण एशिया उपग्रह के लांच पर इसरो को बधाई। हरेक मील का पत्थर हमारे वैज्ञानिकों की अपूर्व प्रतिभा से हमें गौरवान्वित करता है।”
एक भारतीय रॉकेट ने दो टन से अधिक वजनी दक्षिण एशिया उपग्रह या जीसैट-9 के साथ शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। इस उपग्रह का उद्देश्य क्षेत्र की आर्थिक और विकास संबंधित प्राथमिकताएं पूरी करना है।
dharmpath.com dharmpath