बिहार में गर्म हवा चलने के आसार

पटना, 6 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ है तथा तेज धूप निकली हुई है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान में राज्य के मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। इस दौरान मौसम साफ रहेगा तथा तेज गर्म हवा चलेगी, जिससे तापमान में वृद्घि की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री, पूर्णिया का 23.3 डिग्री तथा गया का 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री, गया का 43.1 डिग्री, भागलपुर का 40 डिग्री तथा पूर्णिया का 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493