काबुल, 6 मई (आईएएनएस)। उत्तरी अफगानिस्तान में कुंदुज प्रांत के एक जिले पर शनिवार को तालिबान ने कब्जा कर लिया।
तोलो न्यूज की रपट के अनुसार, एक प्रांतीय अधिकारी ने कहा कि कुंदुज प्रांत के कला-ए-जाल जिले में दो दिन तक सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण लड़ाई हुई, जिसके बाद तालिबान ने इस पर कब्जा कर लिया। हालांकि लड़ाई में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इससे पहले कला-ए-जाल के गवर्नर महबूबुल्लाह सैयद ने शुक्रवार को कहा था कि तालिबान आतंकवादियों ने अकतेपा पर हमला कर दिया है और इलाके में भारी गोलीबारी जारी है।
dharmpath.com dharmpath