आईपीएल : कमजोर बेंगलोर के खिलाफ कोलकाता को अहम जीत की जरूरत

बेंगलुरू, 6 मई (आईएएनएस)। लगातार दो हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में रविवार को कमजोर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जीत की राह पर वापसी कर प्ले ऑफ में जगही पक्की करना चाहेगी।

दोनों टीमें यहां के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

कोलकाता को अपने पिछले दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ हार मिली थी। उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बाकी बचे तीन मैचों में से दो में जीत की सख्त जरूरत है।

कोलकाता इस समय आठ टीमों की अंकतालिका में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

इन दोनों टीमों के बीच ईडन गरडस स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में कोलकाता ने जिस तरह जीत हासिल की थी उससे मेहमान टीम को थोड़ा आत्मविश्वास जरूर मिलेगा। कोलाकाता ने पिछले मुकाबले में बेंगलोर को 49 रनों पर ढेर कर 82 रनों से जीत हासिल की थी।

अगले दो मैचों में कोलकाता का सामना किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस से होगा।

कोलकाता को पिछले मैच में पुणे से मिली चार विकेट से हार अपने अंदर झांकने का मौ का था। पुणे के राहुल त्रिपाठी ने अकेले की दम पर उससे मैच छीन लिया था।

कोलाकाता अपने आतिशी बल्लेबाज क्रिस लिन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। वह टीम के अभ्यास सत्र में वापसी कर चुके हैं। वहीं रॉबिन उथप्पा की चोट भी कोलकाता के लिए चिंता की बात है।

पुणे के खिलाफ हुए मैच में टीम को उथप्पा की कमी खली थी क्योंकि उसका बल्लेबाजी क्रम बड़ा स्कोर करने में असफल रहा था। उथप्पा के रविवार को होने वाले मैच में भी खेलने पर संशय बना हुआ है।

इस पूरे सत्र में कोलकाता की टीम ने बल्ले और गेंद से संतुलित प्रदर्शन किया है। लेकिन पिछले मैच में यह संतुलन बिगड़ता दिखा था। अगर इस मैच में भी ऐसा होता है तो कोलाकात के लिए करो या मरो वाली स्थिति दूर नहीं होगी।

उसकी बल्लेबाजी कप्तान गौतम गंभीर और मनीष पांडे पर निर्भर करेगी लेकिन उसे जीत के लिए बाकी बल्लेबाजों से भी रन चाहिए होंगे।

नाथन कल्टर नाइल, क्रिस वोक्स, कुलदीप यादव और सुनील नरेन के रहते उसका गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है जो बेंगलोर के लिए चिंता का विषय है।

बेंगलोर का बल्लेबाजी क्रम बड़े नामों के बाद भी इस आईपीएल मे फिसड्डी साबित हुआ है और इसकी कीमत उसे प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने के तौर पर चुकानी पड़ी है।

बेंगलोर के लिए अब बाकी बचे मैच सम्मान की लड़ाई हैं।

कप्तान विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, शेन वाटसन और केदार जाधव की बल्ले की जंग टीम की असफलता का बड़ा कारण है।

अपने पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ बेंगलोर 139 रनों का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई।

गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने उसके लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं मौका मिलने पर एक और लेग स्पिनर सैमुएल बद्री ने भी प्रभावित किया है।

टीमें (संभावित) :

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, शेल्डन जैक्सन, अंकित सिंह राजपूत, ट्रैंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कल्टर नाइल, रोवमान पावेल, आर. संजय यादव, इशांक जग्गी, डारेन ब्रावो, सायन घोष और कोलिन डी ग्रांडहोमे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), श्रीनाथ अरविंद, अवेश खान, सैमुएल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी, अब्राहम डिविलियर्स, प्रवीण दुबे, क्रिस गेल, हरप्रीत सिंह, ट्रैविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, मनदीप सिंह, टाइमल मिल्स, एडम मिलने, पवन नेगी, हर्षल पटेल, सचिन बेबी, तबरेज शम्सी, बिली स्टेनलाक, विष्णु विनोद और शेन वाटसन।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493