मोदी ने मैक्रों को जीत की बधाई दी

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में उदार मध्यमार्गी उम्मीदवार इमानुएल मैक्रों की जीत पर उन्हें सोमवार को बधाई दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैं भारत, फ्रांस संबंधों को मजबूत करने के लिए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के साथ मिलकर काम करने के लिए आश्वस्त हूं।”

उन्होंने कहा, “फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत के लिए इमानुएल मैक्रों को बधाई।”

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मैक्रों को जीत के लिए बधाई दी।

देश के निवर्तमान राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने ट्वीट कर मैक्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “हमारे देश की सफलता के लिए मेरी ओर से शुभकामनाएं।”

राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम दौर में ओलांद ने मैक्रों का समर्थन किया था।

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर ने भी मैक्रों को जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि फ्रांस ने यूरोप के भविष्य को चुना है।

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने भी मैक्रों को बधांईा देते हुए कहा कि फ्रांस ने आजादी और समानता को चुना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493