मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। जानेमाने फिल्मकार शेखर कपूर पिछले कुछ समय से ट्विटर से दूर रहे हैं। उन्होंने इसकी वजह टीवी श्रृंखला ‘विल’ के निर्माण में अपनी व्यस्तता बताई है।
शेखर ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि वह ‘विल’ के निर्माण को अंतिम रूप दे रहे हैं।
उन्होंने लिखा, “लंबे समय से ट्विटर से दूर रहा, अपनी आगामी नई टीवी श्रृंखला ‘विल’ के निर्माण को अंतिम रूप देने में व्यस्त।”
‘विल’ का प्रीमियर 10 जुलाई को टीएनटी चैनल पर होगा।
dharmpath.com dharmpath