लॉस एंजेलिस, 8 मई (आईएएनएस)। आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रांसफामर्स : द लास्ट नाइट’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम और बम्बलबी एक ही शरीर में मिल जाएंगे। फिल्म के प्रचार वाले स्टैंडी में यह दर्शाया गया है।
वेबसाइट ‘एशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, स्टैंडी में दिखाया गया है कि ऑप्टिमस प्राइम के पास नया शरीर है और उसके शरीर के कुछ हिस्से बम्बलबी से मिलते-जुलते हैं।
अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि बम्बलबी के शरीर का विलय ऑप्टिमस में हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में दोनों अक्सर झगड़ते देखे गए हैं, जो इस बात का संकेत है कि ऑप्टिमस को अपने रचनाकारों द्वारा एक पागल इंसान में बदल दिया जाएगा।
एंथनी हॉपकिंस, मार्क वालबर्ग, स्टेनली टुची, इजाबेला मोनर, जोश डमेल, टाइरीस गिब्सन और लॉरा हैडोक के अभिनय से सजी ‘ट्रांसफामर्स : द लास्ट नाइट’ अमेरिका में जून में रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath