लॉस एंजेलिस, 8 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री गैल गेडोट जिन्होंने फिल्म ‘वंडर वूमन’ में शीर्षक किरदार निभाया था, उनका कहना है कि जब उन्होंने पहली बार किरदार का परिधान पहना था, तब वह सांस भी नहीं ले पा रही थीं।

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, गैडोट ने समाचार पत्र ‘द सन’ को बताया, “परिधान इतना तंग था कि जब मैंने पहली बार उसे पहना तब मैं सांस भी नहीं ले पा रही थी। इसलिए मैं जिम गई, उसके बाद मैंने उसे फिर से पहनकर देखा। तब उसकी फिटिंग बेहतर हुई।”
हालांकि उनकी यह मेहनत बेकार रही, क्योंकि फिल्म के कॉस्ट्युम विभाग ने उनके परिधान को और तंग करने का फैसला किया।
उन्होंने कहा, “मैंने उनसे कहा कि मैं फिल्म की शूटिंग तभी कर पाऊंगी जब मैं सांस ले पाऊंगी। हमने परिधान में बदलाव किया और मैंने उसे हर रोज पहना और हमने 117 दिनों से अधिक शूटिंग की। बदलाव के बाद परिधान काफी आरामदायक हो गया था और मैं उसे पहनकर सो भी सकती थी।”
dharmpath.com dharmpath