मोटरस्पोर्ट्स : मेरजोउगा रैली में जोएक्विम नौवें, संतोष 15वें स्थान पर

इरफोउड (मोरक्को), 8 मई (आईएएनएस)। हीरो मोटरस्पोट्स टीम के जोएक्विम रोड्रीगेज और सी.एस.संतोष ने सोमवार को मेरजोउगा रैली के दूसरे चरण में क्रमश: नौवां और 15वां स्थान हासिल किया है।

दूसरे चरण में मेरजोउगा के इर्ग छेब्बी क्षेत्र में चालकों को 188 किलोमीटर का विशेष रास्ता तय करना था। कुल मिलाकर इन चालकों को 241 किलोमीटर का रास्ता तय करना था।

जोएक्विम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बीच में वह राह भटक गए। चरण के दूसरे हाफ में उन्होंने इसकी भरपाई करने की कोशिश की लेकिन धूल के कारण उन्हें परेशानी हुई।

भारत के संतोष ने पहले चरण में 16वां स्थान हासिल किया था। दूसरे चरण में वह काफी मजबूती से अपनी राह पर आगे बढ़े।

जोएक्विम ने कहा, “आज शुरुआत अच्छी मिली और मैंने आक्रामकता के साथ समय हासिल किया लेकिन 50 किलोमीटर के बाद मैं राह भटक गया।”

उन्होंने कहा, “चैकप्वाइंट के बाद काफी धूल थी और आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा था।”

संतोष ने कहा, “यह मेरजोउगा की पहला सही चरण था। शुरुआत में मैं थोड़ा घबराया हुआ था। मेरा ध्यान सही तरीके से रास्ता ढूंढ़ने पर था क्योंकि आज का रास्ता काफी मुश्किल था।”

उन्होंने कहा, “मैं खुश हूं कि मैं इसे हासिल कर सका। इससे मुझे बेहद आत्मविश्वास मिला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493