दिल्ली में बारिश के आसार

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। मौसम विभाग ने दिन में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार जताए हैं।

यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक, “दिन में आंशिक बदली रहने और बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने व धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।”

दिल्ली में सोमवार को लू के थपेड़ों ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने आज बारिश होने के आसार जताए हैं, जिससे लोगों को तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493