अगर मोदी को हरा नहीं पाये तो नाम बदल लेंगे लालू

news_id_1406नयी दिल्लीः राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि अगर वो मोदी को हराने में असफल रहे और बिहार में भाजपा की सीटें कम नहीं कर पाये तो अपना नाम बदल लेंगे. लालू ने मोदी की लहर को सिरे से खारिज कर दिया. लालू का यह जवाब ओपिनियन पोल के उस सवाल पर आया जिसमें उन्हें सिर्फ तीन सीटें मिल रही है. लालू ने बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के बेहड़ा गांव में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लालू ने कहा, आरजेडी ने ही मोदी की हवा निकाली थी. इस क्षेत्र में  लालू प्रसाद यादव ने सांसद एम ए ए फातिमी को भाजपा के मौजूदा सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टक्कर देने के लिए चुनाव मैदान में उतारा है. लालू ने जबर्दस्त आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि मतदान रूझान को देखते हुए उन्हें बिहार की सभी 40 लोकसभा सीट जीतने की उम्मीद है. लालू ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठे दावे कर रही है कि पूरे देश में मोदी नाम की हवा है. लालू ने साल 2004 में इंडिया शाइनिंग के दौर की भी याद दिलाई. उन्होंने कहा कि जिस तरह 2004 में भाजपा असफल रही इस बार भी उसी तरह उनकी हार होगी. 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493