दिल्ली में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के बाहर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

भाजयुमो ने दिल्ली सरकार में मंत्री पद से बर्खास्त कपिल मिश्रा के आरोपों को लेकर केजरीवाल से इस्तीफा मांगा है। मिश्रा ने मंत्री पद से बर्खास्तगी के अगले दिन रविवार को केजरीवाल पर दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेने सहित कई संगीन आरोप लगाए। इसके अगले दिन यानी सोमवार को उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) से निलंबित कर दिया गया।

केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजयुमा ने अपने अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लोगों से धोखा किया है। उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजयुमो का प्रदर्शन दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने से पहले शुरू हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493