अक्षय मिले मोदी से, ‘टॉयलेट..’ पर की बात

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अपनी आगामी फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ के बारे में बताकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी।

मोदी के साथ बातचीत करते हुए अक्षय ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपनी आगामी फिल्म ‘टॉइलेट : एक प्रेम कथा’ के बारे बताने का मौका मिला। उनकी मुस्कान ने मेरा दिन बना दिया।”

बताया गया था कि फिल्म मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है, लेकिन फिल्म के संवाद लेखक सिद्धार्थ सिंह और गरिमा वाहल ने आईएएनएस को बताया कि फिल्म का विषय मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले ही तैयार हो चुका था।

यह फिल्म देश में स्वच्छता के लिए शौचालय की जरूरत पर जोर देती है और प्रेम कहानी के माध्यम से संदेश देती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493