पटना, 10 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली हुई है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, परंतु कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गया का बुधवार का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, भागलपुर का 22.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
पटना में मंगलवार को बारिश के कारण अधिकतम तापमान लुढककर 28.6 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके अलावा मंगलवार को गया का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, भागलपुर का 37 डिग्री और पूर्णिया का 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath