नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आंशिक बदली रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने व बिजली कड़कने का अनुमान जताया है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक, “दिन में आंशिक बदली रहेगी, लेकिन गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली कड़कने के आसार हैं।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath