चैम्पियंस लीग के फाइनल में जुवेंतस

तुरिन, 10 मई (आईएएनएस)। जुवेंतस ने मंगलवार रात खेले गए मैच में मोनाको क्लब को हराने के साथ ही चैम्पियंस लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन सीजनों में दूसरी बार जुवेंतस ने इस लीग के फाइनल में जगह बनाई है।

जुवेंतस स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे चरण में जुवेंतस ने मोनाको को 2-1 से मात दी। सेमीफाइनल के पहले चरण में जुवेंतस ने मोनाको को 2-0 से मात दी। ऐसे में क्लब ने औसतन परिणाम में 4-1 से जीत हासिल की।

पहले हाफ में ही दो गोल दागने के साथ ही जुवेंतस ने इस मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। ये दो गोल मारियो मेंडजुकिक (33वें मिनट) और दानी एल्वेस (44वें मिनट) ने किए।

इसके बाद दूसरे हाफ में मोनाको को लिए 69वें मिनट में केलियान बाप्पे ने गोल किया। यह इस मैच में टीम की ओर से किया गया एकमात्र गोल था। इसके बाद प्रतिद्वंद्वी टीम को कोई और गोल करने का मौका न देते हुए जुवेंतस ने 2-1 से जीत हासिल की।

इससे पहले, जुवेंतस ने 2015 में चैम्पियंस लीग के फाइनल में कदम रखा था। हालांकि, इस खिताबी मुकाबले में उसे बार्सिलोना के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

चैम्पियंस लीग का फाइनल मुकाबला तीन जून को कार्डिफ में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493