कराची, 10 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में स्कूली परीक्षाओं में अंधाधुंध नकल की खबर मिली है।
जियो टीवी के मुताबिक, विद्यार्थियों ने कई परीक्षा केंद्रों में ‘नोट्स’ बनाने के साथ-साथ मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया।
रपट के मुताबिक, उन व्हाट्सएप समूहों पर कार्रवाई की गई, जहां हल किए गए प्रश्न-पत्र मौजूद हैं। लेकिन इसके बावजूद कई परीक्षा केंद्रों पर लकल जारी है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को परेशान हाल अधिकारियों ने सिंध प्रांत में परीक्षा केंद्रों पर जमा होने वाले समूहों को रोकने के लिए वहां निषेधाज्ञा लगा दिया।
इसका उद्देश्य अजनबियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश करने से रोकना और परिसर के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग करने या ले जाने पर रोक लगाना था।
जियो टीवी ने कहा कि सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह और शिक्षा मंत्री जाम महताब हुसैन दाहर ने जब कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया, तो उन्होंने छात्रों और निरीक्षक के पास स्मार्टफोन पाया।
dharmpath.com dharmpath