श्रीनगर, 10 मई (आईएएनएस)। सेना ने बुधवार को कहा कि कि उसने जम्मू एवं कश्मीर के बारमुला जिले में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि सैनिकों ने मंगलवार की रात भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह पर गोलीबारी की।
गोलीबारी से आतंकवादी वापस पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में भाग गए।
सेना ने इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी आतंकी जम्मू एवं कश्मीर में घुसने में सफल नहीं हुआ है।
dharmpath.com dharmpath