कोतवाली देहात में दी गई तहरीर में इकौना जिला के मुस्काबाद थाने के श्रावस्ती निवासी पीड़ित के पिता गोली राम ने कहा, “वे अपने बड़े भाई के लड़के के विवाह समारोह में आए थे। उसके बड़े भाई राम उग्गर पुत्र राहुल की शादी सात मई को थी।” आरोप है कि उसकी पुत्री गांव की एक अन्य लड़की के साथ शौच के लिए घिराऊ के खेत में गई थी।
गोली राम ने कहा, “शौच कर लौटते समय नरकटिया गांव के निवासी ने मेरी पुत्री का मुंह दबोच लिया और अशफाक ने मेरी बेटी के साथ दुराचार किया। मेरी पुत्री की चीख सुनकर उसकी सहेली दौड़ी तब तक आरोपी वहां से भाग गए थे। दोनों ने घर आकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।”
कोतवाली प्रभारी देहात राम शंकर तिवारी ने बताया कि गोली राम की तहरीर पर पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath