ओबामा ने जलवायु परिवर्तन को रोकने के प्रयास की अपील की

रोम, 10 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या तेजी से बढ़ रही है, इसलिए दुनियाभर के नेताओं को देर होने से पहले ही इस स्थिति के समाधान के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ओबामा ने इटली के शहर मिलान में एक वैश्विक खाद्य नवप्रवर्तन सम्मेलन में कहा, “जलवायु परिवर्तन एक ऐसी चुनौती है, जिससे किसी अन्य चीज की तुलना में इस सदी में सबसे अधिक बदलाव आएगा।”

ओबामा ने कहा, “इसके दुष्प्रभावों से छोटा-बड़ा, अमीर-गरीब, कोई देश नहीं बचेगा।”

उन्होंने कहा, “अमेरिका में यह पहले ही सच साबित हो चुका है, जहां कुछ शहरों में धूपभरे दिनों में बाढ़ आ रही है, जंगलों की आग का मौसम लंबा और विकराल हो गया है और अलास्का में ग्लेशियर पिघल रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “अगर सभी देश अभी कार्बन उत्सर्जन बंद कर दें, तब भी जलवायु परिवर्तन हमारी दुनिया को भी आने वाले वर्षो में प्रभावित करेगा।”

ओबामा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पहले ही अनाज पैदा करने में मुश्किलें सामने आ रही हैं, जिसके कारण खाद्यान्न की कीमतें बढ़ रही है और कुछ मामलों में इसके चलते राजनीतिक अस्थिरता तक आ रही है।

उन्होंने साथ ही कहा कि बड़े पैमाने पर होने वाली औद्योगिक खेती जैविक ईंधन के बाद दूसरी सबसे बड़ी ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जक है और विश्व बैंक के अनुसार, यह 2050 तक 70 प्रतिशत वैश्विक ग्रीनहाउस उत्सर्जन का कारण हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493