म्यांमार सीमा ‘हाट’ लगाने को उत्सुक : भारतीय अधिकारी

अगरतला, 10 मई (आईएएनएस)। म्यांमार भारत के साथ लगी सीमा पर ‘हाट’ (बाजार) लगाने को उत्सुक है और इस संबंध में पड़ोसी देश के आधिकारिक दल ने त्रिपुरा के कस्बा बाजार का दौरा किया है। एक भारतीय अधिकारी ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी।

यह कदम बांग्लादेश के साथ लगी सीमा पर इसी प्रकार के बाजारों के सफल संचालन के बाद उठाया जा रहा है।

त्रिपुरा उद्योग व वाणिज्य विभाग के अधिकारी ने बताया, “म्यांमार के श्रम मंत्रालय के निदेशक सोई पेइंग मिंट और भारतीय अधिकारियों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित पश्चिमी त्रिपुरा के कस्बा में लगनेवाले सीमा ‘हाट’ का दौरा किया।”

म्यामांर का पूर्वोत्तर राज्यों में अरुणाचल प्रदेश से 520 किलोमीटर, मणिपुर से 398 किलोमीटर, नागालैंड से 215 किलोमीटर और मिजोरम से 510 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। भारत-म्यांमार के बीच कुल 1,643 किलोमीटर की सीमा लगती है, जो खुली हुई है।

अधिकारी ने कहा, “म्यामांर के अधिकारियों ने संकेत दिया कि उनकी सरकार दोनों देशों के सीमावर्ती इलाके में रहनेवालों की सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए इस प्रकार के सीमा हाट लगाने को उत्सुक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493